• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवक पर फायरिंग मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Two Badmash arrested in firing case on youth in Kota - Kota News in Hindi

कोटा। किशोरपुरा थाना इलाके में एक माह पहले रूपयों के लेनदेन के मामले को लेकर युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल जब्त कर ली है। थानाधिकारी हीरालाल ने बताया कि वक्फ बोर्ड निवासी शाहिद हुसैन का इमरान नाम के युवक से रूपयो के लेनदेन को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद इमरान ने देर रात को अपने साथी आजम के साथ मिलकर सीएडी से अपने घर जा रहे शाहिद की गाडी को रोका और उस पर फायर कर दिया। इस घटना में गाड़ी के कांच टूटने से शाहिद की आंखों पर चोट लग गई। वहीं घटना के बाद दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने पहले इमरान को गिरफ्तार किया। जिसको कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया। वहीं पुलिस ने पुछताछ के दौरान इमरान के साथी आजम को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपितो के पास से पिस्टल भी जप्त कर ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Badmash arrested in firing case on youth in Kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two badmash arrested, firing case on youth in kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved