जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर आँधी तूफान की आंशका बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तूफान थम तो गया है लेकिन पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर ये कहर ढा सकता है। इस बार मौसम विभाग ने यह चेतावनी 12 घंटे पहले ही जारी कर दी है। दोपहर के बाद एक बार फिर आसमान में अंधड़ के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस चेतावनी के अनुसार राज्य में यह स्थिति शनिवार तक बनी रह सकती है। इसके बाद वापस मौसम सामान्य होगा। इस बीच तूफान और अंधड़ से राज्य के विभिन्न शहरों के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे उत्तर पूर्वी राजस्थान में लू का कहर खत्म हो गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बीच सीएम राजे आज भरतपुर-धौलपुर के दौरे पर रहेगी। इन दोनों जिलों में अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। करीब 35 जनों की मौत हो गई है। राजे तूफान में मरने वाले परिजनों से मुलाकात करेगी। अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलेगी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेगी। राजे भरतपुर के डीग, बाडी, बसेडी जाएगी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope