कोटा। स्वाइन फ्लू से 9 माह के मासूम बच्चे और एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बारां निवासी बच्चे का
इलाज यहां एक निजी अस्पताल चल रहा था। वहीं बारां निवासी महिला का इलाज जेकेलोन अस्पताल में चल रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बारां जिले के किशनगंज जेसपा निवासी रचना (21) पत्नी सुरेश को पिछले कुछ दिनों से खांसी, जुकाम, बुखार था। उसने बारां में इलाज लिया। हालात में सुधार नहीं होने पर उसे 19 मई को जेकेलोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। 20 मई को सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई।
शिव कॉलोनी बारां निवासी कार्तिक (9माह) पुत्र विजय सुमन को कोटा के निजी अस्पताल में 16 मई को भर्ती करवाया गया था। जांच में उसे स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। बाद 19 मई की रात को उसकी मौत हो गई।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope