• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा-बूंदी में छह स्थानों से प्रारंभ होगा खेल महोत्सव

Sports festival will start from six places in Kota-Bundi - Kota News in Hindi

- टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले होंगे कोटा । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा कोटा-बूंदी खेल महोत्सव 1 मई से कोटा और बूंदी में छह स्थानों पर प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता के तहत पहले चरण में कोटा के तीन और बूंदी के तीन गांवों में पंचायत स्तर के टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। स्पीकर बिरला का प्रयास है कि कोटा-बूंदी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इससे यह खिलाड़ी प्रदेश, देश और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा-बूंदी का नाम रोशन कर सकें। इसके लिए कोटा-बूंदी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन के तहत टेनिस बॉल क्रिकेट, रस्साकशी और कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे।
1 मई को खेल महोत्सव का उद्घाटन होगा, जिसमें कोटा के बूढ़ादीत में कबड्डी, नयागांव में रस्साकशी तथा खजूरी में टेनिस बॉल क्रिकेट के मैच करवाए जाएंगे। इसी प्रकार बूंदी के लबान में कबड्डी, लेसरदा में रस्साकशी तथा तालेड़ा में टेनिस बॉल क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे।
आयोजन समिति सदस्यों ने देखी तैयारियां
खेल महोत्सव के तहत कोटा के बूढ़ादीत में होने वाले कबड्डी के मुकाबले को लेकर आयोजन समिति सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लिया। कबड्डी के मैदान को शनिवार तक तैयार कर लिया जाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम गोचर, सरपंच भैरूलाल सुमन, भारतभूषण यादव, परमानंद गोस्वामी, अनिल शर्मा, लक्ष्मीनारायण मीणा, लवकुश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
अब भी करवा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के लोग वेबसाइट khelmahotsav.in पर अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। खेल महोत्सव से संबंधित अन्य समस्त जानकारियों व नियम भी वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports festival will start from six places in Kota-Bundi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports festival, kota-bundi, prem gochar, sarpanch bhairulal suman, bharatbhushan yadav, parmanand goswami, anil sharma, laxminarayan meena, lavkush gurjar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved