• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा में भामाशाह मंडी के गेट 2 पर हंगामा : तय समय पर नहीं मिली एंट्री, किसानों ने की नारेबाजी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी कतारें

Ruckus at Gate 2 of the Bhamashah Mandi in Kota: Farmers shouted slogans, long queues of tractors and trolleys formed. - Kota News in Hindi

कोटा। भामाशाह मंडी में गुरुवार सुबह किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब उन्हें तय समय पर मंडी में प्रवेश नहीं मिला। गेट नंबर 2 के बाहर सैकड़ों किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। करीब ढाई घंटे तक गेट बंद रहने से किसानों में आक्रोश रहा। बाद में मंडी प्रशासन ने गेट खोलकर किसानों को अंदर जाने की अनुमति दी। मंडी सचिव मनोज मीणा ने बताया कि मंडी परिसर में जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम चल रहा था। मंडी में जगह की कमी के कारण यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि जिंसों के उठाव के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गेट खोल दिए गए। बारिश के बाद मंडी में जिंसों की भारी आवक हो रही है। फिलहाल रोजाना दो लाख बोरी धान, पचास हजार बोरी सोयाबीन और अन्य उपज आ रही है। उठाव कम होने के कारण परिसर में भीड़ बढ़ गई है। इसी वजह से गेट अस्थायी रूप से बंद रखना पड़ा।
किसानों का कहना है कि एशिया की सबसे बड़ी भामाशाह मंडी में मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। गुरुवार को कई किसान सुबह 5 बजे से ही मंडी गेट नंबर 2 के बाहर खड़े थे। सुबह 9 बजे गेट खुलने का समय था, लेकिन प्रशासन ने प्रवेश नहीं दिया। इस कारण किसान परेशान होते रहे और मंडी प्रशासन से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कोटड़ादीप सिंह गांव से आए किसान शिव प्रकाश नागर ने बताया कि वे सुबह 8 बजे सोयाबीन की फसल लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन गेट का ताला बंद मिला। जब सुरक्षा गार्ड से पूछा तो उसने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। किसान ने कहा कि फसल बेचने का यह समय बेहद अहम है, क्योंकि मौसम का भरोसा नहीं है। अगर बारिश हो जाती है तो उपज भीग जाएगी, और उसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा।
नागर ने कहा कि मंडी प्रशासन को वैकल्पिक इंतजाम करने चाहिए थे या फिर गेट बंद रखने की सूचना पहले जारी करनी चाहिए थी। मंडी में पहले से भीड़ लगी हुई है और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अंदर फंस रही हैं। करीब 11:30 बजे गेट खुलने के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन 45 मिनट बाद फिर से गेट बंद कर दिया गया, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruckus at Gate 2 of the Bhamashah Mandi in Kota: Farmers shouted slogans, long queues of tractors and trolleys formed.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruckus, gate 2, bhamashah mandi, kota, farmers, slogans, long queues, tractors, trolleys, formed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved