• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीट पेपर लीक मामला : पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने जिला कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

Reet paper leak case: Former MLA Pahlad Gunjal demonstrated at District Collectorate - Kota News in Hindi

-सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, गहलोत का जलाया पुतला

कोटा। थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक मामले पर शनिवार को कोटा उत्तर के पूर्व भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल ने जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में युवा कार्यकर्ता पहलाद गुंजल के साथ जिला कलेक्ट्री पहुंचे और थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर आक्रोश जताया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया का पुतला जलाया और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का कहना है कि प्रदेश में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। कांग्रेस की गहलोत सरकार प्रदेश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। प्रदेश का युवा अब परीक्षा को लेकर डरा हुआ है। प्रदेश में कब किस परीक्षा का पेपर लीक हो जाए इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। पूर्व विधायक पहलाद गुंजल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए रायपुर में व्यस्त हैं और प्रदेश का युवा यहां पर दर-दर की ठोकरे खा रहा है। प्रशासन गहलोत सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल आपको बता दें कि इस मामले में प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reet paper leak case: Former MLA Pahlad Gunjal demonstrated at District Collectorate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, paper leak case, former bjp mla, pahlad gunjal, demonstration on the collectorate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved