• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा नेता से लूट का प्रयास पुलिस पहुंची घटना स्थल पर

Police attempts to rob the BJP leader at the venue - Kota News in Hindi

कोटा। शहर में आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का नारा देने वाली कोटा पुलिस की नाक के नीचे शहर में आये दिन नकबजनी और लूटपाट की घटनाऐं शहरवासियों के साथ हो रही है और पुलिस इन्हें रोकपाने में पुरी तरह असफल साबित हुई है। बुधवार को भाजपा नेता ललित किशोर शर्मा के साथ भी अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की लेकिन भाजपा नेता की सजकता और हिम्मत से अपराधी खाली भागने को मजबूर हो गए। भाजपा के कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा ने बताया कि वह रात्रि को 9 बजे के करीब चम्बल गार्डन की तरफ से सीएडी रोड़ पर आ रहे थे होंडा एक्टीवा स्कूटर पर उनके साथ उनकी पत्नी भी थी ट्रोमा हॉस्पिटल के आगे मोड़ पर अचानक गली से आये दो लड़कों ने उनके पास से मोटर साईकिल ली और उनकी पत्नी के हाथ में पकड़े हुये पर्स को छीनने की कोशिश की। इस पर ललित शर्मा ने गाड़ी संभालते हुए उनका विरोध किया तो वह दोनों युवक मोटर साईकिल लेकर फरार हो गए। ललित शर्मा ने तुरंत दादाबाड़ी थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा नेता के अनुसार युवक दादाबाडी की तरफ से आए थे तथा मोटर साईकिल पर नम्बर प्लेट नहीं थी। उधर दादाबाड़ी थाने पर सम्पर्क करने पर बताया कि पुलिस अधिकारी भाजपा नेता के साथ घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पहुंच गए है मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police attempts to rob the BJP leader at the venue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, kota news, police attempts to rob the bjp leader at the venue, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved