• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओम बिरला ने कोटा में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ योजना की शुरुआत की

Om Birla launches Your Capital, Your Rights scheme in Kota - Kota News in Hindi

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को राजस्‍थान के कोटा में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ योजना की शुरुआत की। यह अनक्लेम्ड राशि को उसके असली हकदारों तक पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन लोगों तक पहुंचने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है जो अपने अनक्लेम्ड मनी के बारे में नहीं जानते थे, जिनमें से कुछ हजारों करोड़ रुपए में थे। उन्‍होंने आगे कहा कि कई व्यक्तियों को अपने पूर्वजों द्वारा अर्जित धन के बारे में पता नहीं था और वे इसे बैंकों से नहीं निकाल सकते थे। इस पहल के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजनाएं लागू की गईं कि धन सही मालिकों तक पहुंचे। बिरला ने कहा कि मुझे कई ऐसे लोग मिले जिनमें जानकारी का अभाव था। अब यह राशि योग्य लोगों तक पहुंच रही है, यही इस अभियान का उद्देश्य है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा कि वे संसदीय क्षेत्र कोटा में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपए की अनक्लेम्ड मनी को उसके असली हकदारों तक पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण अभियान शुरू हुआ है। यह वही धन है जिसे लोगों ने अपनी मेहनत और जीवनभर की बचत से बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में जमा किया था, लेकिन जानकारी के अभाव में वर्षों तक दावारहित पड़ा रहा। अब यह राशि योग्य लोगों तक पहुंच रही है, यही इस अभियान का उद्देश्य है।
उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा, "यह जानकर संतोष हुआ कि केवल कोटा जिले में ही लगभग 60 करोड़ रुपए लोगों को वापस मिल रहे हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Om Birla launches Your Capital, Your Rights scheme in Kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, lok sabha speaker om birla, aapki kaandi aapka adhikar, scheme launched, rajasthan, unclaimed money, transfer rightful, beneficiaries campaign, thousands of crores, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved