• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नर्सिंग छात्रों ने खोला प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन

कोटा। राजकीय नर्सिंग छात्रो ने प्राचार्य की ओर से अर्जी फाडक़र फैंकने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एमबीएस परिसर मे प्राचार्य के कक्ष के बाहर धरना दे दिया और प्राचार्य सहित एक शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने हटाई गई शिक्षिका को फिर से कॉलेज में लगाने की मांग की। छात्रो का कहना है की कुछ दिन पहले कॉलेज में एक शिक्षक के गलत व्यवहार की वजह से उसकी शिकायत प्राचार्य गिरिश वर्मा से की थी। जिसके बाद उस शिक्षक को हटा दिया गया था, लेकिन उसके साथ कॉलेज में पढ़ा रही शिक्षिका प्रियंका चौधरी को भी हटा दिया गया। छात्रो का कहना है की शिक्षिका प्रियंका चौधरी की कभी भी कोई शिकातय नहीं आई है और न ही उनकी और छात्रों के बीच कोई समस्या बनी। ऐसे में शिक्षिका को राजनीतिक साजिश के तहत हटाया गया है जो सही नहीं है। छात्रो का आरोप है की जब इसकी लिखित में शिकातय एमबीएस प्राचार्य डॉ. गिरिश वर्मा की दी गई तो उन्होंनें छात्रो की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को फाड़ दिया ओर डांट कर बाहर भगा दिया। ऐसे में छात्रों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षिका को फिर से कॉलेज में नहीं लगा दिया जाता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nursing students opened protest against principal, performed with sloganeering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nursing, students, opened, protest, against, principal, performed, sloganeering, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved