• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरटीयू के एनसीसी के छात्र सभी क्षेत्रों में कर रहें है नए आयाम स्थापित: प्रो. एस के सिंह

NCC students of RTU are establishing new dimensions in all fields: Prof. S K Singh - Kota News in Hindi

कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में एनसीसी राजस्थान डायरेक्टरेट के मुखिया डिप्टी डायरेक्टर जनरल (डीडीजी) एयर कमोडोर एल.के.जैन का व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर आरटीयू के कुलपति प्रो. एस.के.सिंह ने बताया कि हमारे एनसीसी के छात्र सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, आर्म्ड फ़ोर्सेज़ में पिछले तीन वर्षों में चार छात्रो का चयन हुआ है । अभी पिछले सप्ताह एक और छात्र और एनसीसी कैडेट अभिनव व्यास (एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग) का नौसेना में पायलट के पद पर चयन हुआ है । उन्होंने आगे बताया कि डीडीजी की विजिट से हमारे छात्र और मोटिवेटेड होंगे तथा लाभान्वित होंगे जिससे भविष्य में हमारे छात्र विविध क्षेत्रों में और उपलब्धियाँ हासिल कर सकेंगे । डीडीजी एयर कमोडोर एल के जैन की प्रेरक वार्ता ने छात्रों को उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर भारतीय सशस्त्र बलों में करियर की योजना बनाने में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आरटीयू के 150 से ज़्यादा कैडेट्स एनसीसी प्रक्षिक्षण लेकर एकता और अनुशासन का पाठ सीख रहे है, उन्होंने कैडेट्स का जोश देखकर कहा कि आपके इसी जोश से हमे भी गतिविधियाँ कराने के लिए प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NCC students of RTU are establishing new dimensions in all fields: Prof. S K Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, rajasthan technical university, ncc rajasthan directorate, deputy director general, air commodore lk jain, vice chancellor, pro sk singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved