कोटा। आर्य समाज कोटा एवं आर्य प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग द्वारा आर्य समाज स्थापना दिवस व भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र समृद्धि व खुशहाली की कामना से यज्ञ किया गया। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आर्य समाज के मीडिया प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर कोटा नगर में हिंदू संगठनों द्वारा रैलियां निकाली गई जिसका समापन किशोर सागर तालाब की पाल पर हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा नव वर्ष के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आर्य समाज को भी आमंत्रित किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा के निर्देशन में आर्य समाज कोटा द्वारा राष्ट्र में समृद्धि व खुशहाली की कामना से बृहद् देव यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ मेआर्य पुरोहित पं. भेरोलाल शर्मा व पं. उमेश कुर्मी के पौरोहित्य में मुख्य यजमान श्योराज वशिष्ठ व ममता वशिष्ठ के साथ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता व्यास पूर्व महापौर नगर निगम कोटा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल संस्थापक स्माल स्केल इडस्ट्रीज एशोसिएशन कोटा ने वेद मंत्रोच्चार पूर्वक विशेष जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर राष्ट्र समृद्धि की कामना की। इस बारे में सभा के वरिष्ठ मंत्री एडवोकेट चंद्रभान कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर 200 के लगभग स्त्री पुरुषों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान करते हुए नव संवत्सर विक्रम संवत 2080 की शुभकामनाएं व्यक्त की।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope