• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 : ‘सिने संध्या स्टार नाइट’ में पार्श्वगायक मीका सिंह की सुरीली प्रस्तुतियों से झूमे दर्शक, यूडीएच मंत्री ने की शिरकत

National Dussehra Fair 2026: Audience enthralled by playback singer Mika Singhs melodious performance at Cine Sandhya Star Night; UDH Minister attends - Kota News in Hindi

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 की भव्य और सांस्कृतिक श्रंखला के तहत बुधवार शाम मेला परिसर स्थित ऐतिहासिक विजयश्री रंगमंच पर ‘सिने संध्या स्टार नाइट’ का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। संगीत संध्या में देश के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक, रैपर एवं संगीतकार मीका सिंह (अमरीक सिंह) ने अपनी सुमधुर, ऊर्जावान और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से संपूर्ण परिसर को संगीतमय माहौल से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, क्षेत्रीय विधायक संदीप शर्मा, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला तथा राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने शिरकत की। इसके बाद तो विजयश्री रंगमंच मीका सिंह की जादुई और सुरीली आवाज के जादू से महक उठा। मीका सिंह ने अपनी प्रस्तुति की धमाकेदार शुरुआत अपने सदाबहार और रूहानी सूफी गीत ‘दमादम मस्त कलंदर’ से की, जिसने पूरे मैदान में भक्ति और संगीत का अनूठा रस घोल दिया। राजस्थानी स्वागत गीत केसरिया बालम.. भी गुनगुनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Dussehra Fair 2026: Audience enthralled by playback singer Mika Singhs melodious performance at Cine Sandhya Star Night; UDH Minister attends
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mika singh, kota dussehra mela 2026, cine sandhya star night, vijayashree rangmanch, jhabar singh kharra, sandeep sharma, dama dam mast qalandar, kesariya balam, live music concert, rajasthan events, kota news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved