• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मारपीट मामले में वकीलों ने कोर्ट परिसर में कराया कामकाज बंद

कोटा। कोर्ट परिसर में मंगलवार की शाम वकील और पक्षकार के बीच कहासुनी के बाद हुई हाथापाई के विरोध में आज अभिभाषक परिषद ने कोर्ट में काम का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट में रैली निकाली और साथी वकीलों से एक दिन के लिए काम बन्द करने का आग्रह किया। वकीलों का कहना है कि आएदिन कोर्ट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वकिलों की सुरक्षा के लिए कोई व्यापक इंतेजाम नहीं किए गए। वहीं पीडित वकील का कहना है कि वो किसी केस में पैरवी करके कोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तभी महेश ओझा और उसके बेटे के साथ केस को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महेश ओझा ओर उसके बेटे हिमांशु ने वकील के साथ मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद साथी वकिलो ने पिता पुत्र को पकडा ओर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं घटना के बाद से ही वकिलो में आक्रोश है। ऐसे में अभिभाषक परिषद ने निर्णय लिया है कि कोई भी वकिल आरोपितो की तरफ से पैरवी नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lawyers closed work at court premises in Kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lawyers closed work at court premises in kota, काम का बहिष्कार, अभिभाषक परिषद, advocacy council, lawyer and party, kota news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved