• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा

Kota tour of Lok Sabha Speaker Om Birla - Kota News in Hindi

-एनएचएआई तथा सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़े कार्यों की ली समीक्षा

कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिसंबर तक कोटा से दिल्ली के बीच वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके लिए कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे तथा कोटा-बूंदी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पीकर बिरला को बताया कि पहले फेज में दिल्ली से दौसा के बीच परिवहन प्रारंभ हो चुका है। जून तक दौसा और सवाई माधोपुर के बीच भी मार्ग को खोल दिए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि कोटा-बूंदी में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष बचे काम को दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। दूसरी ओर कोटा के बाद गोधरा तक का मार्ग भी जल्द पूरा हो जाएगा। ऐसे में संभावना है कि दिसंबर में कोटा से दिल्ली और कोटा से गोधरा के बीच आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, दिल्ली, उज्जैन, रतलाम सहित कई शहरों की दूरी बहुत कम समय में तय की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota tour of Lok Sabha Speaker Om Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, delhi-mumbai expressway, lok sabha speaker, om birla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved