• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा : एलेन कोचिंग के गुमशुदा छात्र को मथुरा से किया दस्तयाब

Kota: Missing student of Allen Coaching found from Mathura - Kota News in Hindi

कोटा। शहर के एलेन कोचिंग संस्थान में अध्यनरत छात्र की गुमशुदगी के मामले में कुन्हाड़ी थाना पुलिस की टीम ने प्रभावी कार्रवाई कर लापता छात्र सौरभ कुमार को मथुरा से जीआरपी की सहायता से दस्तयाब कर लिया। सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि कोटा के एलन कोचिंग संस्थान में अध्यनरत झारखंड के गिरडीह जिले में थाना धनवार निवासी छात्र सौरभ कुमार पुत्र अनिल कुमार थाना कुन्हाड़ी स्थित खुशी एंक्लेव में संचालित हॉस्टल से किसी को बिना बताए कहीं चला गया था। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसएचओ अरविंद भारद्वाज द्वारा शुरू की गई। सौरभ अपना मोबाइल अपने रूम पर छोड़ गया था। पुलिस ने सीसीटीवी चैक किया तो वह हॉस्टल से जाते समय रजिस्टर में हस्ताक्षर करते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड पर गहनता से पूछताछ की। लापता छात्र की फोटो शेयर कर आमजन से भी ढूंढने की अपील की गई। लापता छात्र के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। घबराए हुए परिजनों को दिलासा देकर उन्हें हर कॉल उठा पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई। पुलिस को आशा थी कि लापता छात्र अपने परिवार को एक बार जरूर संपर्क करेगा।
आशा के अनुसार सौरभ ने मोबाइल के द्वारा परिजनों से संपर्क किया। जिसकी लोकेशन मथुरा रेलवे स्टेशन की आई। मथुरा रेलवे स्टेशन की लोकेशन आने पर एसएचओ भारद्वाज द्वारा तुरंत जीआरपी मथुरा को सूचना देकर लापता छात्र की फोटो भेजी। छात्र को मथुरा स्टेशन से पुलिस टीम कोटा लेकर आई और पिता अनिल कुमार को सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota: Missing student of Allen Coaching found from Mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, missing student, allen coaching institute, kunhadi police station, saurabh kumar, mathura, grp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved