• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

टैक्स चोरी पकड़ने वाला आयकर विभाग खुद चोरों का शिकार, दो करोड़ का सोना गायब

कोटा। लोगों के घर टैक्स की चोरी पकड़ने वाला आयकर विभाग खुद ही चोरी की वारदात का शिकार हो गया। यह चोरी आयकर विभाग के आफिस से दो करोड़ का सोना शनिवार की रात को चोरी हो गया। खासबात यह है कि यह आफिस पुलिस के अभय कमांड सेंटर के नजदीक है।

रविवार सवेरे चौकीदार ने आलमारी के ताले टूटे देखे तो अफसरों को सूचित किया। अफसरों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही विभाग के जयपुर स्थित अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पूरे विभाग में हडकंप मच गया। पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। विभाग में हुई इतनी बड़ी चोरी की खबर पूरे शहर में फैल गई। लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने पिछले दिनों शहर के एक ज्वैलर के यहां सर्वे किया था। हिसाब नहीं मिलने पर सोने-चांदी के जेवरात जब्त कर लिए थे। इनमें से एक बॉक्स से शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ये जेवरात आलमारी में रखे हुए थे जिसे तोड़ कर खोल दिया। दूसरा बाक्स दिखाई नहीं देने के कारण सुरक्षित रह गया जिसमें 60 लाख रुपए के जेवरात रखे हुए थे।
सीसीटीवी तोड़ा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota income tax officer stolen gold worth 2 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, kota news, theft, income tax officer, gold, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved