• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, हैंगिंग ब्रिज पर BDO की कार से 1.55 लाख रुपए की अवैध राशि बरामद

Kota: ACB takes major action against corruption, seizes 1.55 lakh in illegal funds from BDO car on Hanging Bridge - Kota News in Hindi

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कोटा इकाई ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी (BDO) रामविलास मीणा, जो हाल ही में एपीओ किए गए थे, की कार से 1,55,275 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की गई है। एसीबी को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि रामविलास मीणा को एपीओ किए जाने के बावजूद उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। आरोप है कि उन्होंने पिछली तारीखों (Backdates) में ठेकेदारों के बिल पास किए और उनसे अवैध रूप से मोटी रकम वसूली। सूचना मिली थी कि वे इस अवैध राशि को लेकर अपनी मारुति स्विफ्ट कार (RJ17 CA 5312) से भीलवाड़ा से कोटा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने कोटा-चित्तौड़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुँची, टीम ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। कार की सघन चेकिंग के दौरान 1,55,275 रुपये नकद बरामद हुए। जब रामविलास मीणा से इस राशि के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एसीबी ने उक्त राशि को अवैध मानते हुए जब्त कर लिया।
यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) आनंद शर्मा के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने किया, जबकि मौके पर पुलिस उप अधीक्षक अनीष अहमद के दल ने आकस्मिक चेकिंग को अंजाम दिया।
एसीबी मुख्यालय के अनुसार, आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो इस बात की भी जांच कर रहा है कि यह राशि किन ठेकेदारों से ली गई थी और इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota: ACB takes major action against corruption, seizes 1.55 lakh in illegal funds from BDO car on Hanging Bridge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb kota action, bdo ramvilas meena, corruption case rajasthan, illegal cash seized, bhilwara news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved