• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा के एमबीएस अस्पताल में ठेका श्रमिकों का 2 घंटे का कार्य बहिष्कार: वेतन, पीएफ और ईएसआई को लेकर फूटा गुस्सा

Kota. 2-hour strike by contract workers in Kota MBS Hospital: Anger erupted over salary, PF and ESI - Kota News in Hindi

कोटा। एमबीएस अस्पताल में मंगलवार को एक बार फिर ठेका श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। वेतन भुगतान में देरी और एरियर से काटे गए पीएफ-ईएसआई की राशि जमा न करने के विरोध में करीब 300 ठेका श्रमिकों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक काम बंद कर दिया। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पर्ची काउंटर, दवा वितरण, जांच लैब समेत कई जगह मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्रमिकों ने अधीक्षक के चैंबर के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने संवेदक (ठेकेदार) से बात कर जल्द वेतन भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। ठेका श्रमिक संघ के प्रतिनिधि दिलीप सिंगोर ने बताया कि राज्य सरकार ने जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक के एरियर में 26 रुपए की वेतनवृद्धि दी थी। इस एरियर पर ठेकेदार ने पीएफ और ईएसआई की 12.75% राशि तो काट ली, लेकिन वह रकम अब तक जमा नहीं करवाई गई। इससे श्रमिकों को भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
टेंडर की शर्तों के अनुसार हर महीने की 7 तारीख तक वेतन भुगतान अनिवार्य है, लेकिन 9 तारीख बीत जाने के बावजूद श्रमिकों को अब तक मार्च महीने का वेतन नहीं मिला है। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बिना वेतन घर चलाना मुश्किल हो गया है।
श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार के बीच बातचीत जारी है। अधीक्षक का कहना है कि संवेदक ने वेतन भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kota. 2-hour strike by contract workers in Kota MBS Hospital: Anger erupted over salary, PF and ESI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, 2-hour strike, contract, workers, kota, mbs, hospital, anger, erupted, salary, pf, esi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved