• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

भाजपा 7 से 9 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर करवाएगी कबड्डी प्रतियोगिताएं


भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह अमृत कुॅआ ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता के लिऐ प्रदेश से संयोजक प्रहलाद पंवार को एवं देहात भाजपा में प्रतियोगिता के आयोजन हेतु भाजपा युवा मोर्चा के विशाल शर्मा को संयोजक बनाया गया है। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष,मण्डल संयोजक, सह संयोजक एवं मण्डल प्रभारी सहित 5 लोगो की निर्णायक कमेठी बनाई गई है जो प्रतियोगिता से जुडे सभी मामलों में निर्णायक रहेगी।

देहात संयोजक विशाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो टीमें बनाई जाऐगी। बूथ स्तर पर प्रतियोगिता को आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक होगां। तथा 27 व 28 अक्टूबर को मण्डल स्तर पर एवं 4 व 5 नवम्बर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संयोजक विशाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु सभी आवश्यक तैयारियाॅ शुरू कर दी गई है। बैठक में देहात जिला महामंत्री प्रेम गोचर, योगेन्द्र नंदवाना अल्कू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश नागर, कृषि उपज मण्डी फल के अध्यक्ष ओम मालव, अतुलसांवत आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।

ये भी पढ़ें - इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर

यह भी पढ़े

Web Title-Kabaddi events to be held on booth level from October 7 to 9 by BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kabaddi events, held on booth level in rajasthan, kabaddi events from october 7 to october 9, pandit deendayal upadhyay centenary year, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi, kabaddi events to be held on booth level from october 7 to 9 by bjp
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved