• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा में पत्रकार के पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Journalist son murdered in Kota, accused arrested - Kota News in Hindi

कोटा। धुलंडी के दिन कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने चाकूओं से गोद कर पत्रकार के बेटे की हत्या कर दी। कोटा के पत्रकार रमेश गांधी के बेटे राहुल गांधी का आरोपियों ने बेरहमी से मर्डर किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राहुल गांधी धुलंडी के दिन लैंडमार्ग सिटी में अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे बदमाश रवि झींगा व उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान रवि झींगा और उसके साथियों ने राहुल गांधी के सीने और जांघ पर चाकू से वार किए। राहुल को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राहुल की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रवि झींगा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि राहुल और रवि के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी वजह से आमने सामने होने पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। बताया गया है के राहुल के खिलाफ भी पहले से मुकदमें दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Journalist son murdered in Kota, accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: murdered, kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved