• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आइस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 - कोटा में इनोवेशन की उड़ान, 100 से अधिक टीमों ने दिखाई रचनात्मकता

iStart Ideathon 2025: Innovation Takes Flight in Kota, Over 100 Teams Showcase Creativity - Kota News in Hindi

कोटा, । राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) और iStart राजस्थान की पहल पर आयोजित आइस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 प्रतियोगिता का कोटा संभागीय फिनाले इंजीनियर्स भवन सभागार, कोटा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। iStart Ideathon 2025 प्रतियोगिता का संचालन राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RKCL) माध्यम से किया जा रहा है| इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार (Innovation) और उद्यमिता (Entrepreneurship) की भावना को सशक्त करना रहा, ताकि वे अपने विचारों को आइडिया से वेंचर तक ले जा सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरटीयू रजिस्ट्रार भावना शर्मा, DoIT&C के अपर निदेशक महेन्द्र पाल, उप निदेशक मनोज मीणा, ओम कोठारी इंस्टीट्यूट निदेशक, अमित सिंह, धीरेन्द्र जैन (प्रेसिडेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स), नीरज जी (प्रिंसिपल, जीपीसी कोटा), कौस्तुभ भट्टाचार्य (iStart मेंटर), आयुष त्यागी (iStart मेंटर) एवं राघव शर्मा (फाउंडर, स्किलोनशन एडटेक प्रा. लि.) शामिल रहे।
कार्यक्रम में जूरी सदस्यों के रूप में हरिमोहन शर्मा (जीएम, डीआईसी कोटा), राजेंद्र सिंह (असिस्टेंट डायरेक्टर, डीएसटी), सोमवीर तायल (फाउंडर, TUTRAIN), प्रो. आनंद अग्रवाल (IIIT कोटा) और नीलकमल राठौर (इंचार्ज, एंटरप्रेन्योरशिप सेल, गवर्नमेंट कॉलेज कोटा) शामिल थे।
कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित टीमों ने अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया, जिनमें से चयनित 20 स्कूली एवं 20 कॉलेज टीमों को फाइनल राउंड के लिए आमंत्रित किया गया।
प्रथम पुरस्कार: स्लीप डिटेक्शन डिवाइस ग्लास – 7वीं कक्षा के छात्र की टीम, द्वितीय पुरस्कार: ओरा मॉनिटर टेक्नोलॉजी — जीपीसी कोटा की टीम, तृतीय पुरस्कार: वेडिंग मशीन ऑटोमेशन — विद्याश्रम स्कूल की टीम विजेताओं को क्रमशः ₹25,000, ₹15,000 और ₹10,000 की राशि के चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में DoIT&C टीम, RKCL और स्किलोनशन टीम का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-iStart Ideathon 2025: Innovation Takes Flight in Kota, Over 100 Teams Showcase Creativity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: istart ideathon 2025, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved