• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करें, मंडी पहुंचे सभी किसानों के गेहूं की तुलाई सुनिश्चित की जाए : ओम बिरला

Issue 25 percent Additional Tokens; Ensure Weighing of Wheat for All Farmers Arriving at Mandis: Om Birla - Kota News in Hindi

कोटा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा के सीएडी सभागार में हुई बैठक में भारतीय खाद्य निगम , राजफैड, तिलमसंघ, एनसीसीएफ आदि को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करने और मंडियों में पड़े गेहूं के उठाव के लिए आगामी दिनों में पर्याप्त संख्या में रेक लगाने के निर्देश दिए।

बिरला कोटा-बूंदी क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एफसीआई सहित सभी खरीद एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि एमएसपी पर बेचने के लिए गेहूं लेकर मंडी एवं खरीद केन्द्र पर आए किसी भी किसान को खाली हाथ नहीं लौटना पड़े और उसके गेहूं की तुलाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद का वर्तमान लक्ष्य पूरा होने के बाद भी अतिरिक्त गेहूं खरीद के लिए बारदाना एवं भण्डारण की समुचित व्यवस्था रखी जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में शुक्रवार को एक रेक लगेगी और दो दिन बाद एक और रेक लगाई जाएगी, बूंदी में शनिवार को एक रेक लगाई जाएगी। बिरला ने एक दिन छोड़कर रेक की व्यवस्था करने और एक सप्ताह में गेहूं का उठाव करवाने के निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि गेहूं की खरीद लक्ष्य से अधिक होने की संभावना को देखते हुए गेहूं के उठाव एवं गोदामों में अनलोडिंग की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदामों के बाहर गाड़ियां खड़ी नहीं रहे, इसके लिए एफसीआई गोदामों में लेबर बढ़ाई जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोटा-बूंदी में बारदाने की कोई कमी नहीं हो । उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को किसानों का भुगतान समय पर करने के निर्देश भी दिए।
बिरला ने जिला रसद अधिकारी को राशन की दुकानों पर गेहूं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिससे किसी भी राशन डीलर के यहां लाईनें नहीं लगे। उन्होंने कहा कि जिस राशन डीलर के यहां अधिक मात्रा में राशन वितरण हो रहा है, वहां उसी अनुसार आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी कलक्टर हरफूल यादव एफसीआई, राजफैड, तिलम संघ, सहकारिता, रसद विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Issue 25 percent Additional Tokens; Ensure Weighing of Wheat for All Farmers Arriving at Mandis: Om Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om birla, wheat procurement, msp india, fci, kota bundi, wheat purchase, farmers india, food corporation of india, ration supply, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved