• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व के कल्याण को प्रेरित करती है भारतीय संस्कृतिः बिरला

Indian culture inspires the welfare of the world: Birla - Kota News in Hindi

-बानोडा बालाजी में आयोजित श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ में सम्मिलित हुए लोक सभा अध्यक्ष

कोटा।
बेगूं स्थित बानोडा बालाजी मंदिर परिसर क्षेत्र में शुक्रवार को चहुंओर धर्म और आस्था की लहर प्रवाहित हुई। आसपास के क्षेत्रों के अलावा प्रदेश भर से श्रद्धालू यहां आयोजित श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ में सम्मिलित होने पहुंचे। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी यज्ञ में आहूति दी। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।

स्पीकर बिरला ने कहा कि बानोडा बालाजी का यह स्थान दिव्य है। लम्बे समय से यहां आने और बालाजी सहित अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का आदेश मिल रहा था। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी कार्यक्रम नहीं बन पाया। बूंदी के गुरूवार के दौरे के समय यहां यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी मिली। इसके बाद यहां आने से स्वयं को रोक नहीं सका। यह बानोडा बालाजी का महात्मय है कि श्रद्धालु उनकी कृपा प्राप्त करने दूर-दूर से आते हैं।

लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की संस्कृति हमें सभी से प्रेम करने और उनके जीवन को बेहतर बनाने का संदेश देती है। इतिहास में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जब हमारी संस्कृति का नष्ट करने के प्रयास किए गए, लेकिन यह सब असफल रहे। आज भारतीय संस्कृति का विश्व के सभी देशों में विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हीरालाल नागर भी उपस्थित रहे।

मेवाड़ शौर्य-पराक्रम की धरती

कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला ने मेवाड़ की धरती पर आने की भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरती शौर्य, पराक्रम और बलिदान की धरती है। यहां महाराणा प्रताप जैसे वीर हुए जिन्होंने मातृभूमि के लिए बलिदान दिया। यहां पन्ना धाय जैसी वीरांगनाएं हुईं जिन्होंने राजधर्म की पालना में अपने पुत्र का कुर्बान कर दिया। यहां मीरा जैसी भक्त हुईं जिन्होंने धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग को समृद्ध किया। यहां आना गौरव की बात है।

यज्ञ में अर्पित की आहूति

स्पीकर बिरला ने आयोजन के दौरान पूजा में भी भाग लिया और यज्ञ में भी पवित्र आहूति अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भगवान नृसिंह, बाला जी, कल्ला जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की वंदना कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian culture inspires the welfare of the world: Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, mahayagya, lok sabha speaker, om birla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved