कोटा। भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस समारोह रविवार को पार्श्वनाथ विहार शिव मन्दिर पर आयोजित किया गया। इस दौरान फागोत्सव एवं होली मिलन भी किया गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ की संभागीय महिला प्रमुख रमा शर्मा निर्भीक ने संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के बीच काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। देशभर के गांवों तक समितियों का गठन किया गया है। संघ गैर राजनीतिक संगठन है। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों और भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर महिला मंडल की मीनाक्षी अरोडा, विजयलक्ष्मी, प्रेमलता समेत कईं महिलाएं उपस्थित रहीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी आवास
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : अतीक, भाई अशरफ व तीसरा आरोपी फरहान नैनी जेल में, उमेशपाल अपहरण कांड में कल कोर्ट में करेंगे पेश, फैसला सुनाया जाएगा
Daily Horoscope