• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर पलटा, हादसे में दो लोगो की हुई मौत, एक घायल

High speed truck collapses unbalanced, two people killed in accident, one injured - Kota News in Hindi

कोटा। सीमलिया थाना इलाके में कोटा-बांरा हाईवे पर चम्बल फेक्ट्री के पास आवारा मवेशियों के सामने आ जाने से तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक ओर खल्लासी की ट्रक के केबिन में दबने से मौत हो गई वहीं ट्रक में सवार एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक भीलवाडा निवासी विष्णू माली, दुर्गेश ओर दीपक बिजौलिया से कोयला लेकर ग्वालियर जा रहे थे इस दौरान कोटा-बांरा हाइवे पर चम्बल फैक्ट्री के पास रोड क्रोस कर रहे आवारा मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ओर खल्लासी केबिन में फंस गए वहीं दिपक नाम का युवक ट्रक से कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनो युवको को ट्रक से बाहर निकलवाया ओर अस्पताल पहुंचाया जहां उपस्थित डॉक्टरो ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनो शवो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High speed truck collapses unbalanced, two people killed in accident, one injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, kota news, truck accident, high speed truck collapses in kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved