• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैंगिंग ब्रिज लोकार्पण: मां चर्मण्यवती की पूजा, महाप्रसादी व होंगे रामायण पाठ

Hanging Bridge on Chambal River in kota inauguration on tuesday - Kota News in Hindi

कोटा। पूर्वी और पश्चिमी भारत को राजमार्ग से जोड़ने वाले चम्बल पर बने हैंगिंग ब्रिज का लोकार्पण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। उदयपुर में होने वाले लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण हैंगिंग ब्रिज कोटा के पास लगाए जा रहे बड़े स्क्रीनों के द्वारा जीवंत देखा जा सकेगा। मोदी उदयपुर से इसका लोकार्पण करेंगे। वहीं शहर में लोकार्पण अवसर पर आध्यात्मिक, धार्मिक आयोजन होंगे। सोमवार सुबह 10 बजे रामायण पाठ शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार को प्रातः 10 बजे होगी। इसके बाद मां चर्मण्यवती की पूजा होगी तथा हवन एवं पूर्णाहुति के अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने बताया कि कोटा का हैंगिंग ब्रिज कोटा शहर की लाइफ लाइन है। इसकी मांग कई वर्षों से कोटा के लोगों के द्वारा कि जा रही थी। इसके बनने के बाद अब भारी वाहन कोटा शहर में प्रवेश नहीं करेंगे तो यहां की सड़कें अधिक सुरक्षित होंगी। हैंगिंग ब्रिज का निर्माण की स्वीकृति से लेकर निर्माण पूर्ण होने तक कई बाधाएं आईं, लेकिन सभी बाधाओं का समाधान कर आखिरकार इसका सुरक्षित निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे में इसका लोकार्पण आध्यात्मिक,धार्मिक रिति रिवाजों के साथ किया जाएगा। बिरला ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह इस लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanging Bridge on Chambal River in kota inauguration on tuesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanging bridge on chambal river, kota, inauguration, tuesday, modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved