कोटा । कोटा में भारत जोड़ों यात्रा को जनता के मिले भरपूर समर्थन के बाद अब
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा
है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन
मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में पदयात्रा कोटा के नदी पार क्षेत्र के
वार्ड नंबर 69 में निकाली गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुन्हाड़ी क्षेत्र की बापू नगर कच्ची बस्ती से
मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ जिसका
जगह-जगह पर क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का
उद्देश्य जनता के बीच पहुंचना है , मंत्री शांति धारीवाल ने पदयात्रा के
दौरान क्षेत्र के प्रत्येक मकान पर दस्तक दी क्षेत्रवासियों से विकास
कार्यों के बारे में जानकारी ली और मौके पर ही लोगों की समस्याओं को भी
सुना और जल्द समाधान के लिए आश्वस्त किया। मंत्री शांति धारीवाल को अपने
बीच पाकर क्षेत्र वासियों में भी गजब का उत्साह देखा गया।
अमृतपाल अब भी फरार, उसके चार साथियों पर लगा एनएसए
भारत में खालिस्तान समर्थकों के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक
पेपर खराब होने पर दिल्ली की दसवीं कक्षा की छात्रा ने गढ़ी छेड़ाछड़ की कहानी
Daily Horoscope