• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्ज लेकर 4 बीघा में लहसुन उगाया, लागत भी नहीं निकलने से सदमे में गई जान

Garlic has been grown in 4 bighas by borrowing, death in shock when not get Cost - Kota News in Hindi

सुल्तानपुर (कोटा)। हाड़ौती संभाग में लससुन की लागत भी नहीं निकलने से मौत का एक और मामला सामने आया है। इससे पहले बारां में किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उसने लहसुन की लागत का मूल्य नहीं मिलने से यह कदम उठाया था।

ताजा घटनाक्रम नीमोदा हरिजी गांव का है। यहां किसान की कथित तौर पर लहसुन फसल का मूल्य नहीं मिल पाने से सदमे से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान कुछ दिनों से लहसुन का कम मूल्य मिलने से सदमे में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। किसान को परिजनों द्वारा कोटा एबीएस चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नीमोदा हरिजी गांव निवासी किसान सोहनलाल पुत्र शांतीलाल सेन (45) ने कर्ज लेकर 4 बीघा मे लहसुन की बुवाई की थी। इसके बाद वह लहुसन बेचकर कर्ज चुकाने की तैयारी मे था। इसी को लेकर वह अपने साथी किसानों के साथ मंगलवार 24 अप्रैल को नीमच मंडी में लहसुन बेचने गया लेकिन वहां मात्र 12 रुपए किलो ही लहसुन बिका। इस पर लागत भी नहीं निकल पाने के चलते वह तभी से सदमे में चल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Garlic has been grown in 4 bighas by borrowing, death in shock when not get Cost
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loss in garlic, garlic farming, farmer death in shock, not get cost of garlic, kota news, nimoda hariji village, kota abs hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved