• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फेसबुक पर दोस्ती, फिर हनी ट्रैप : व्यापारी से 1 लाख की ठगी, महिला समेत गैंग का सरगना गिरफ्तार

Friendship on Facebook, then Honey Trap: Trader duped of Rs 1 lakh, gang leader including woman arrested - Kota News in Hindi

कोटा | अनंतपुरा थाना पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के मुख्य सरगना और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गैंग फेसबुक के जरिए व्यापारियों को जाल में फंसाकर लूटपाट करता था। हाल ही में एक व्यापारी को फेसबुक पर दोस्ती कर सुनसान जगह बुलाया गया और 1 लाख रुपये की ठगी की गई। कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 3 मार्च को एक व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर 'मोनिका सिंघानिया' नाम की आईडी से उसकी दोस्ती हुई। पांच दिन की बातचीत के बाद 25 फरवरी को उसे कर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास बुलाया गया। जैसे ही व्यापारी वहां पहुंचा, चार लोगों ने उसे कार में किडनैप कर लिया। तीन घंटे तक डरा-धमकाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए उससे 1 लाख रुपये ठग लिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दिलीप सैनी के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि गिरोह का सरगना सागर अग्रवाल उर्फ नन्नू फरार है, जबकि उसके तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने लगातार दबिश देकर 8 मार्च को सागर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सागर अग्रवाल उद्योग नगर में अपनी मुंहबोली बहन रहनुम्मा के साथ लिव-इन में रह रहा था। उसकी दोस्ती साजन वैष्णव और शोएब से हुई, जो पहले से ही ठगी के मामलों में संलिप्त थे। इस गैंग में विज्ञान नगर निवासी अलीना भी शामिल थी।
गैंग ने 'मोनिका सिंघानिया' के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया, जिसे सागर खुद ऑपरेट करता था। व्यापारी जब वीडियो कॉल की मांग करता, तो अलीना या रहनुम्मा से बात करवाई जाती। जब मिलने की बात तय हो जाती, तो व्यापारी को सुनसान इलाके में बुलाया जाता, जहां गैंग के सदस्य उसे लूट लेते थे।
मुख्य आरोपी सागर अग्रवाल को उद्योग नगर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अलीना को एक इवेंट के दौरान पकड़ा गया। रहनुम्मा को भी हिरासत में ले लिया गया। अलीना को उद्योग नगर थाने को सौंपा गया है, जबकि सागर और रहनुम्मा को अनंतपुरा थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि सागर और रहनुम्मा इससे पहले महावीर नगर और अनंतपुरा इलाके में भी इसी तरह की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों से संपर्क कर रही है और गैंग के बाकी सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Friendship on Facebook, then Honey Trap: Trader duped of Rs 1 lakh, gang leader including woman arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: friendship, facebook, honey trap, trader, duped, gang, leader, including, woman, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved