• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का निधन : ईमानदार नेता, जनसेवा की मिसाल

Former Congress Minister Bharat Singh Kundanpur Passes Away: An Honest Leader, An Example of Public Service - Kota News in Hindi

कोटा/जयपुर। राजस्थान की राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहे पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार देर रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। पहले कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, लेकिन तबीयत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 7 अक्टूबर को कुंदनपुर, कोटा में किया जाएगा। 15 अगस्त 1950 को जन्मे भरत सिंह कुंदनपुर ने राजनीति की शुरुआत वार्ड पंच और सरपंच पद से की। बाद में वे विधायक, सांसद, प्रधान और मंत्री तक पहुंचे। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज और सार्वजनिक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में रहते हुए उन्होंने राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता की मिसाल कायम की। 2007 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2018-23 के विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा कर राजनीति में नई परंपरा स्थापित की। उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई, चाहे पार्टी में हों या सरकार में।
उनके निधन से हाड़ौती और राजस्थान की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाड़ौती की धरती ने आज एक सच्चा जनसेवक खो दिया, जो पद से नहीं बल्कि अपने कर्मों से जनता के दिलों में जिंदा रहेगा।
भरत सिंह कुंदनपुर अपने पीछे सादगीभरा जीवन, पारदर्शी राजनीति और जनसेवा की अद्वितीय विरासत छोड़ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने एक्स पर लिखा-पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार मिला। मैं कल ही SMS अस्पताल जाकर उनसे कुशलक्षेम पूछकर आया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया था परन्तु आज ऐसा समाचार मेरे लिए व्यथित करने वाला है। भरत सिंह कुंदनपुर राजनीति एवं जनसेवा में बेबाकी एवं ईमानदारी की मिसाल थे। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था। भरत सिंह कुंदनपुर मेरे साथ मंत्री भी रहे। मैं ईश्वर से भरत सिंह जी की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Congress Minister Bharat Singh Kundanpur Passes Away: An Honest Leader, An Example of Public Service
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: भरत सिंह कुंदनपुर, कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, ईमानदार नेता, जनसेवा, सर्वश्रेष्ठ विधायक, कोटा, कुंदनपुर, rajasthan politics, honest leader, public service, former minister, best mla, kundanpur, kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved