• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुत्ते के विवाद को लेकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला

Father and son attacked with sharp weapons over dog dispute - Kota News in Hindi

कोटा। कोटा में कुत्ते के विवाद को लेकर लोगों ने बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामला स्वामी विवेकानंद नगर इलाके का है जहां पिता पुत्र पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों का गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल श्रवण ने बताया कि उस पर और उसके बेटे चेतन पर पड़ोसी युवकों ने धारदार हथियारों से देर रात हमला कर दिया। श्रवण के अनुसार उनके घर में एक कुत्ता है। उसे रात में घुमाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर गुरुवार रात को इलाके के कुछ युवकों ने उनके ऊपर लोहे के हथियारों से हमला कर दिया। जिससे दोनों पिता पुत्र के सिर हाथ पैरों में चोटें आई। घायल श्रवण के अनुसार हमला करने वालों के नाम भी वह नहीं जानता है। श्रवण के अनुसार उन पर सरियों और तलवार से हमला किया गया। मामले की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत लिखने की वजह पहले उन्हें अस्पताल जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद दोनों को एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों का एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Father and son attacked with sharp weapons over dog dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: quota, dog, dispute, father-son, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved