• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा मंत्री मदन दिलवार ने गरीब परिवार के बीच किया भोजन, कहा - आज का दिन खास

Education Minister Madan Dilwar had food among poor families - Kota News in Hindi

कोटा । रामगंज मंडी में सोमवार को शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वही दोपहर में मंत्री दिलावर अचानक एक झुग्गी झोपड़ी में पहुंच गए जहां उन्होंने गरीब परिवार के बीच भोजन किया। भोजन करने के बाद मंत्री श्री मदन दिलावर ने परिवार जनों से बात की जिसमें मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब मां थी तो उनके हाथो के भोजन का स्वाद ऐसा ही था जैसा संतोष बाई ने भोजन करवाया। दिलावर ने कहा कि गरीब परिवार है लेकिन उनका मन धनवान है। मंत्री को भोजन करवाने में परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर छाई रही। जहां संतोष बाई ने मंत्री और उनके सहयोगियों को भोजन करवाया। संतोष बाई ने कहा कि 5 बच्चे है गरीब परिस्थितियों में होने से बच्चो की शिक्षा भी नहीं हो पा रही। घर भी कच्चा है। ऐसे में मंत्री ने संतोष बाई की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिया और बच्चो की उच्च शिक्षा का भी आश्वासन दिया। संतोष बाई ने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि मंत्री हमारे घर आकर भोजन करेंगे। एक पल तो मुझे लगा भगवान मेरी झोपड़ी में आए है। उन्होंने मंत्री दिलावर से मकान का पट्टा बनाने की मांग की। ऐसे में मंत्री दिलावर ने मौके पर ही पालिका ईओ को परिवार के कच्चे मकान का पट्टा जारी कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी बनाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने संज्ञान लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं गरीब परिवार में 5 बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मंत्री ने भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education Minister Madan Dilwar had food among poor families
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: education minister madan dilwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved