• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा मंत्री ने कोटा में शहरी सेवा शिविर में 55 परिवारों को मकान के पट्टे सौंपे

Education Minister Hands Over House Leases to 55 Families at Urban Service Camp in Kota - Kota News in Hindi

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को कोटा नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में रामगंज मंडी विधानसभा के शहरी क्षेत्र के 55 परिवारों को आवास के पट्टे सौंपे। दिलावर ने लाभार्थियों को पट्टा वितरण के बाद कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी परिवारों को अपने मकान का पट्टा मिले। पट्टा मिलने की बधाई देते हुए दिलावर ने कहा कि आप बहुत वर्षों से अपने पैतृक मकान में रह रहे हैं किंतु मकान का पट्टा नहीं था। पट्टे के लिए लंबे समय से आपका इंतजार खत्म हुआ है, यह आपके और हमारे लिए बड़ी राहत और उपलब्धि है। दिलावर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत घुमंतू जाति के परिवारों को चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) में लाभान्वित करें।
मदन दिलावर ने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड नंबर 8 स्थित गणेश नगर में 4 करोड़ 51 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि गत 2 वर्ष में सभी वार्डाे का कायाकल्प हो गया है, सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त विकास के कार्य कराए गए हैं।
यहां दिलावर ने एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सडक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने क्षेत्र के पार्कों के विकास के लिए एक करोड़ 74 लाख एवं हरियालो राजस्थान अभियान में 83.40 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education Minister Hands Over House Leases to 55 Families at Urban Service Camp in Kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, minister madan dilawar, hariyalo rajasthan campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved