• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने की समस्या समाधान शिविरों की समीक्षा, 18 शिविरों में आए 2864 परिवाद, 2379 परिवादों का हुआ निस्तारण

Education and Panchayati Raj Minister Reviews Grievance Redressal Camps: 2,864 Complaints Received Across 18 Camps; 2,379 Resolved - Kota News in Hindi

कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले में आयोजित बैठक में रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए गए समस्या समाधान शिविरों में प्राप्त परिवादों के निस्तारण की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि उपखण्ड क्षेत्र में कुल 18 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 2864 परिवाद प्राप्त हुए। प्राप्त परिवादों में से 2379 परिवादों का निस्तारण किया गया तथा 485 प्रकरण खारिज किए गए। शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक विभाग के निस्तारित एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद के साथ परिवादी का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि निस्तारण के बाद परिवादी से संपर्क कर उनसे पूछा जा सके कि समस्या समाधान से वे कितने संतुष्ट हैं।
समीक्षा बैठक में दिलावर ने राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, खनिज विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education and Panchayati Raj Minister Reviews Grievance Redressal Camps: 2,864 Complaints Received Across 18 Camps; 2,379 Resolved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madan dilawar, kota news, ramganjmandi, public grievance camp, rajasthan administration, complaint resolution, government review meeting, phed, pwd, revenue department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved