• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपसी कहासुनी पर कुल्हाड़ी से वारकर युवक को उतारा मौत के घाट

Due to mutual quarrel, the young man was killed by hitting him with an ax - Kota News in Hindi

कोटा। बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में शराब के नशे में आपसी कहासुनी होने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ मान सिंह ने बताया कि मृतक गिरिराज कुशवाहा अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान गिरिराज कुशवाहा व जीतू चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई मामला बढ़ने पर जीतू चौधरी ने गिरिराज कुशवाहा के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन उसे लेकर बारां अस्पताल पहुंचे जहां युवक की हालत गंभीर होने से उसे कोटा रैफर कर दिया गया कोटा के एमबीएस अस्पताल में लाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to mutual quarrel, the young man was killed by hitting him with an ax
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved