• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर-घर होगा सत्यापन: भाजपा ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कसी कमर

Door-to-door verification: BJP gears up for voter revision drive - Kota News in Hindi

कोटा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 'मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण' के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी संबंध में जयपुर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें कोटा जिले से भी कई प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि कार्यशाला में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, महावीर नायक, शैलेन्द्र ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर को राज्य में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की घोषणा की है। इस अभियान में भाजपा के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) सरकारी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ मिलकर पूरा सहयोग करेंगे। कार्यशाला में दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत: सत्यापन प्रक्रिया: बीएलओ स्तर से मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जाएगा। घर-घर विजिट: सत्यापन के लिए बीएलओ मतदाता के निवास पर कम से कम तीन बार विजिट करेगा। आधार वर्ष: साल 2002 की मतदाता सूची को 'एसआईआर अर्हता' का आधार माना जाएगा। जिन वोटरों का नाम 2002 की सूची में शामिल है, उनका ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा और उन्हें कोई दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची को आधुनिक बनाना, त्रुटि सुधारना, मृत, स्थानांतरित या दोहरे नामों को हटाना और पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ना है। ईआरओ और एईआरओ के स्तर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वैध मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल न हो। अन्य मतदाताओं को पहचान के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सरकारी/पीएसयू आईडी, पेंशन भुगतान आदेश सहित एलआईसी/बैंक रिकॉर्ड जैसे कागजात बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Door-to-door verification: BJP gears up for voter revision drive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, special intensive revision program, sir voter lists, voter list purification, jaipur state level workshop, election commission of india, bjp officials, public representatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved