• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने पौधरोपण और एक्वा-फ्लोरल पूल पार्टी के साथ मनाया मित्रता दिवस

Digambar Jain Social Group Vardhaman celebrated Friendship Day with tree plantation and aqua-floral pool party - Kota News in Hindi

खास खबर। कोटा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप (DJSG) वर्धमान द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को मित्रता दिवस के अवसर पर बिरला फार्म हाउस में एक्वा एवं फ्लोरल थीम पूल पार्टी व पिकनिक का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए चलाए जा रहे 1008 पौधे लगाने के अभियान के द्वितीय चरण के तहत अध्यक्षा सीमा अरविंद बागड़िया एवं सचिव श्वेता नवीन सेठिया के नेतृत्व में सदस्यों ने पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्ष मंडल, सचिव और कोषाध्यक्ष प्रियंका की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्धमान परिवार के सभी दंपति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स द्वारा कांच के गिलास की लड़ी सजाकर अनोखे अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसमें एंट्री गेम के तहत अमिता नवीन सुरलाया प्रथम तथा अमिता शैलेश हरसोरा द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके बाद कल्ट फिट (Cult.fit) की टीम ने सदस्यों को स्विमिंग पूल में 'एक्वा जुम्बा' कराया, जिसके बाद रिमझिम रेन डांस, हाउजी और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिताओं के तहत एक्वा थीम में सुषमा-सुरेश हरसोरा, फीमेल फ्लावर एक्वा में रुबी साकुन्या तथा पूल गेम में प्रीति-ऋषभ कोटिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाउजी का बंपर प्राइज सचिव श्वेता नवीन सेठिया के नाम रहा। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक राजस्थानी भोजन का आनंद लिया गया और अध्यक्षा व सचिव ने फार्म हाउस के स्वामी नरेंद्र बिरला का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Digambar Jain Social Group Vardhaman celebrated Friendship Day with tree plantation and aqua-floral pool party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digambar jain social group vardhman kota, friendship day pool party kota, aqua floral theme picnic, seema arvind bagariya djsg, shweta naveen sethia djsg, plant drive kota jain samaj, birta farm house kota event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved