जयपुर । क्या राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिद के आगे भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व नतमस्तक हो गया है। क्या राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नहीं चल रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्या सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर एकराय नहीं बना पा रहे है। यह कुछ सवाल आजकल राजस्थान भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेशपदाधिकारियों के सामने उठ रहे है। रही बात प्रदेश की जनता की तो, उन्हें तो मीडिया के जरिये जो खबरें मिल रही है, उसके मुताबिक यही जवाब मिलता है कि जब नियुक्ति होगी, तो बता दी जाएगी। या यह जवाब मिलता है कि संगठन का काम थोड़े रूक रहा है।
राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर राजस्थान भाजपा में एक भी जिम्मेदार पदाधिकारी खुलकर बोल नहीं रहा है। प्रदेश पदाधिकारी सिर्फ सीएम राजे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ ही देख रहे है। यही हाल मोर्चो, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, और भाजपा जिलाध्यक्षों का हो गया है कि आखिर वह क्या जवाब दे कि कब तक राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। यही हाल राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों का है। सभी कैबिनेट मंत्री सीएम राजे के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने गुटबाजी करके अपनी मंशा जाहिर कर चुके है कि प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सीएम राजे की ही चलनी चाहिए।
दो महीने से अधिक का वक्त खत्म हो गया है लेकिन अभी तक राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व पर कोई भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। अलबत्ता विपक्षी दल कांग्रेस को जरूर बार-बार बयानबाजी करने का मौका मिल गया है। चाहे पीसीसी चीफ सचिन पायलट हो, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दोनों ही नेता इस मामले को लेकर चुटकी ले चुके है।
मुख्तार अंसारी के बेटे ने की दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
धमकी देने वाली कॉल के संबंध में दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Daily Horoscope