- समिति के उत्थान के लिए सर्वसम्मति से किए जाएंगे कार्य ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोटा। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड विकास समिति कुन्हाड़ी कोटा में नए पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से चुना गया। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड विकास समिति कुन्हाड़ी कोटा के संरक्षक सुनील भटनागर के तत्वावधान में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर दशरथ सिंह राठौड़, महामंत्री प्रभु लाल मीणा, कोषाध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उन्हें दायित्व निर्वहन के लिए संकल्प दिलाया गया। संस्थापक सदस्य तेजेंद्र नाहर पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों का सभी ने माल्यार्पण कर व शुभकामनाएं देकर स्वागत सम्मानप किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़ व महामंत्री प्रभु लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड विकास समिति लंबे समय से सामाजिक सरोकार के कार्य करती चली आ रही है, ऐसे में आगामी समय में सभी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समिति की रीति नीति और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पशु पक्षियों के लिए भी दाने पानी की व्यवस्था की जाएगी। नए पदाधिकारियों को समिति सदस्यों ने शुभकामनाएं दी और समिति उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope