-भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ने प्रमोद जैन भाया पर साधा निशाना ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोटा। राजस्थान में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की पीसी के बाद से सांगोद से कांग्रेस विधायक भरतसिंह का भी बयान सामने आया है। विधायक भरत सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर न केवल सचिन पायलट का समर्थन किया। बल्कि धन्यवाद देते हुए कहा सचिन पायलट ने एक बार मेरे मन की बात कही है। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं और मैं भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खूब बोल चुका हूं। विधायक ने कहा कि मै प्रमोद जैन भाया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर करता आ रहा हूं। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी कई बार चिठ्ठी भी लिखी जा चुकी है। हालांकि पायलट द्वारा अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी के बजाय वसुंधरा राजे को बताने के मामले में विधायक भरत सिंह ने कहा कि इस बयान के बारे में को मैंने सुना नहीं है। जो पायलट ने कहा है वह बात बारां-झालावाड़ में स्पष्ट दिखाई देती है। यहां कांग्रेस और बीजेपी की जुगलबंदी स्पष्ट तौर पर में दिखाई देती है। पायलट ने एक बात मेरे मन की बोली है। इसके लिए उनको बहुत धन्यवाद देता हूं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope