कोटा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा का लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओं अभियान का शुक्रवार सायंकाल में पदयात्रा के माध्यम से राजस्थान में, कोटा की धरती से शुभारंभ किया। सेवन वंडर्स से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा, कोटडी चौराहे से गुमानपुरा होकर, छावनी तक पहुंची । हाथों में स्लोगन लगी तख्तियां लेकर आमजन पदयात्रा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच में जाएंगे जनसंपर्क करेंगे,तथ्यों और सत्य के आधार पर हम हमारा पक्ष रखेंगे, कांग्रेस के लोकतांत्रिक विरोधी एवं मर्यादाहीन चेहरे को बेनकाब करेंगे।
मोदीजी कहीं नहीं जाने वाले
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में साख बडी है, सम्मान बडा है, भारतीय लोकतंत्र का पूरा विश्व आदर करता है। वही मोदी की लोककल्याणकारी कार्यक्रमों के कारण पूरे देश में आम व्यक्ति का आर्शीवाद और समर्थन मोदी के पक्ष में लगातार दृ़ढ़ हुआ है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प विकसित भारत जन जन का संकल्प है वह जब तक पूरा नहीं होगा, तब तक मोदी कहीं नहीं जायेगा। जब तक हर गरीब के छत नहीं होगी, जब तक अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति आगे नहीं आयेगा , हर महिला, हर किसान , हर मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा , तब तक मोदीजी कहीं नहीं जाने वाले है। हम सब मोदी जी के साथ खडे है। पूरा देश मोदी जी के साथ खडा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस के शासन में भी एसआईआर हुई है
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सेवन वंडर्स पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुये कहा कि कांग्रेस देश की जनता को यह स्पष्ट बताएं की एसआईआर यदि गलत है तो उससे पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुई 10 एसआईआर पर उसका क्या मत है। जब कांग्रेस के समय भी एसआईआर हुई है, मतदाता सूचीयो का शुद्धीकरण होता आया है तो अब क्या समस्या पैदा हो गयी। विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की संवैधानिक प्रक्रिया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है । यदि कांग्रेस के पास ठोस प्रमाण है तो सक्षम प्राधिकरण, न्यायालय में जाये, तथ्य पेश करें, लेकिन कांग्रेस ऐसा ना करके, देश की जनता में झूठे बयानबाजी कर रही है।
कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान विरोधी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नें कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसनें कभी लोकतंत्र एवं संविधान का सम्मान नही किया वह हमें ज्ञान दे रही है। कांग्रेस का लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति रवैया देश ने आपातकाल के काले अध्याय के रूप में देखा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया, इस दौरान नागरिक स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और राजनीतिक गतिविधियों पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए। विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन हुआ। आज लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस को अपने इतिहास के उस अध्याय का भी जवाब देना चाहिए, जब सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल दिया गया था। शर्मा नें कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान संविधान के अनुच्छेद 356 का 93 बार उपयोग किया गया। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 50 बार और पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में 17 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया। यह इतिहास बताता है कि संवैधानिक व्यवस्थाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के उपयोग को लेकर कांग्रेस का अपना रिकॉर्ड भी सवालों से परे नहीं है। जबकि हम लोकतंत्र की पवित्रता के लिये हमेशा डटे रहे है।
आज सफलतापूर्वक एक देश एक चुनाव हो रहे हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार तुष्टीकरण जातिवाद के आधार पर ही हमेशा काम किया, इन्होंने जनता के दर्द को कभी नहीं जाना। जब राजस्थान में उनकी सरकार थी तब चार-चार माह तक सरकार होटल में बैठी रहती थी। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब दो साल तक पंचायत चुनाव कराते रहे, निकाय चुनाव दो साल तक कराते रहे। हर तीन महीनें में आचार संहिता लगाते रहे। जब हमनें कहा वन स्टेट वन इलेक्शन करायेंगे तो कांग्रेस नेता कहते थे काका जी भी नहीं करा सकते। किन्तु हमारी सरकार नें वन स्टेट वन इलेक्शन करवा दिये। निकाय चुनाव हो चुके हैं, पंचायतीराज चुनाव चल रहे है। हमारे कार्यकर्ताओं ने ये चुनाव एक बार में ही करवा दिये।
कांग्रेस ने सभी संस्थाओं पर उठाये प्रश्नचिन्ह
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सीबीआई, ईडी, सर्वाेच्य न्यायालय, चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह उठाये हैं जबकि ये संस्थायें संविधान के दायरे में रहकर कार्य करती है। संस्थायें कार्य करेंगी तो कार्यवाही भी होगी, कांग्रेस इससे बौखला गयी है। देश में सरकार बनाने का निर्णय जनमत करता है, भाजपा जनता के बीच 24 घंटे पूरे महीनें 365 दिन रहती है। जनता के सुख दुख में काम करती है। जनता के विश्वास से सरकार में है। कांग्रेस को भी यह समझना होगा कि जनसर्मथन चाहिये तो जन विश्वास जीते ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम भी लंबे समय तक विपक्ष में रहे हैं किंतु हमारी भाषा कभी अमर्यादित नहीं हुई है हमने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है। किंतु कांग्रेस ने स्तरहीन भाषा की सभी सीमाएं लांघ कर, दिन प्रतिदिन अपमानजनक और गाली गलौज जैसी भाषा को अपनाया है। वहीं वह लगातार देश की जनता द्वारा प्रदान किए जा रहे जनादेश का भी अपमान कर रही है।
राठौर ने कहा कि जब तक लोकसभा सदन चलता है तो कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं वहां से वह क्या कुछ लेकर आते हैं , फिर देश में अराजकता फैलाने लग जाते हैं। कांग्रेस का असामाजिक तत्वों से गठजोड़ भारत विरोधी, संस्कृति विरोधी, समाज विरोधी तत्वों से, संगठनों से, सांठ गांठ अत्यंत निंदनीय है।
प्रल कपट झूठ और भ्रम के द्वारा अराजकता उत्पन्न करने की साजिशों को विफल करे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें अध्यक्षीय संबोधन में स्वागत भाषण में कहा कि हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं जिनके अथक प्रयासों से राजस्थान का चहुमुखी विकास तीव्रगति से हो रहा है। जैन ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभर व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम साहब का आशीर्वाद एवं स्नेह कोटा की जनता के साथ निरंतर बना हुआ है।
जैन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओं अभियान का राजस्थान में आगाज कोटा की धरती से कर, कोटा को सम्मानित किया है। जैन ने कहा कि चंबल की धरती से लोकतंत्र की रक्षार्थ आयोजन हुआ है जो दूर दराज तक जाएगा और मरणासन्न कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ,देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर ने जन जन को एस आई आर की जानकारी से अवगत करवाने का आव्हान किया शहर जिला महामंत्री और पद यात्रा संयोजक शैलेंद्र ऋषि ने धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा विधायक कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, महापौर अनुसूईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के प्रदेश सहसंयोजक पुनीत कर्णावत एवं पूर्व उपमहापौर अजमेर नीरज जैन आदि मंचस्थ पदाधिकारियों ने पार्टी दुपट्टा , साफा एवं 51 किलो के पुष्पहार से मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, रामलाल टटवाडिया, कार्यक्रम सहसंयोजक जितेन्द्र खजांची, जगदीश सिंह मोहिल, कुलदीप सिंह तलवार, देवेन्द्र राही सहित प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
E20 पेट्रोल विवाद पर BPCL और HPCL ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कर्नाटक में 26-31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के दावे भ्रामक

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

भारत की केमिकल और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री 2030 तक 300 अरब डॉलर और 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: सरकार
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope