• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीन छात्रों की आत्महत्या से शिक्षा नगरी कोटा में कोहराम

Chaos in education city Kota due to suicide of three students - Kota News in Hindi

जयपुर । कोटा में बिहार के दो और मध्य प्रदेश के एक छात्र ने 24 घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। इससे शिक्षा नगरी सदमे में है। पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं के संबंध में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार को कोचिंग के दो छात्रों ने एक ही छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी, जबकि सुबह एक और आत्महत्या का मामला तब सामने आया, जब एक छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले नीट परीक्षार्थी अंकुश आनंद (18) और गया जिले के रहने वाले जेईई अभ्यर्थी उज्‍जवल कुमार (17) के रूप में हुई। आनंद और कुमार जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में एक ही कमरे में रहते थे। उनके शव सोमवार सुबह कमरे में पंखे से लटके पाए गए।
दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। इससे पहले कोचिंग के एक छात्र द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
छात्र की पहचान प्रणव वर्मा (17) के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का निवासी था और नीट की तैयारी कर रहा था। कुन्हारी थाना क्षेत्र स्थित अपने छात्रावास में प्रणव ने रविवार की देर रात जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaos in education city Kota due to suicide of three students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide in kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved