• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व राजपरिवार के गढ़ पैलेस में सेंध, चोरों ने बेशकीमती एंटीक आइटम पर किया हाथ साफ

Burglary in former royal familys Garh Palace, thieves clean hands on priceless antique items - Kota News in Hindi

कोटा। कोटा में पूर्व राजपरिवार के गढ़ पैलेस में सेंधमारी का मामला सामने आया है। चोरों ने म्यूजियम से बेशकीमती एंटीक आइटम पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब हैे कि म्यूजियम में करोड़ों रुपए मूल्य के बेशकीमती एंटीक आइटम हैं। इन बेशकीमती एंटीक आइटम को देखने हजारों लोग म्यूजियम में आते है।

सोमवार सुबह इस चोरी की घटना की जानकारी जब म्यूजियम में स्टाफ को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित कई आला पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस राव माधो सिंह म्यूजियम ट्रस्ट की शिकायत पर मामला दर्ज कर रही है। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देने से मना कर दिया है। इसलिए म्यूजियम ट्रस्ट क्या-क्या एंटीक आइटम चोरी हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं दे रहा है।
पूरे म्यूजियम में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। इसलिए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी देख रही है कि इसमें शायद चोरों का सुराग मिल जाए।

चोरी की घटना के बाद म्यूजियम को बंद कर दिया गया है। घटना के बाद पूर्व महाराज कुमार जयदेव सिंह भी म्यूजियम पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। म्यूजियम में सीसीटीवी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद चोरी की घटना होने से स्टॉफ पर भी मिलीभगत का शक होना लाजमी है। इसलिए पुलिस स्टाफ से भी पूछताछ करेगी। म्यूजियम ट्रस्ट ने सिक्योरिटी व सभी काम करने वालों की सूची पुलिस को दे दी है।

इस मामले में थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि म्यूजियम में चोरी हुई है, लेकिन मामला पूर्व राजपरिवार से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस बारे में कुछ भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं कर सकते। क्या आइटम चोरी हुए हैं इसकी जानकारी एफआईआर में ली जा रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Burglary in former royal familys Garh Palace, thieves clean hands on priceless antique items
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, former royal family, garh palace, museum, priceless antique items, stolen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved