• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

कोटा में भोजपुरी गायिका पुष्पा राणा के गीतों पर खूब थिरके श्रोता

कोटा। रंगीन रोशनी व साउंड की स्वर लहरियों के बीच बानी असरे में मांई तनी आजाई तू...सजल रहे सिंदूर वाली मईयां...थनिया भूलावेली सासाराम के मेला मं...सरीखे भोजपुरी भजनों के साथ धमाकेदार अंदाज में मंच से श्रोताजनों से रूबरू हुई बिहार की भोजपुरी गायिका पुष्पा राणा ने माहौल में भक्तिरस घोल दिया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी गीतों की भी नॉन स्टॉप झडी लगाकर मस्तीरस घोल दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताजन भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके।

मौका था कोटा नगर निगम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला 2017 के उपलक्ष्य में विजयश्री रंगमंच पर आयोजित भोजपुरी कार्यक्रम की। गायिका पुष्पा राणा ने देर रात तक मंच से एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुति दे खूब वाहवाही बंटोरी।

मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा, अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एडवोकेट नवीन शर्मा कंठू, जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर, फलमंडी अध्यक्ष ओम मालव, भाजपा जिला मंत्री कैलाश गौतम, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह खींची ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला, निगम आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल, मेला अधिकारी व निगम उपायुक्त नरेश मालव, उपायुक्त राजेश डागा, अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेमशंकर मालव, मुख्य लेखाधिकारी टीपी मीणा, मेला आयोजन समिति सदस्य पार्षद महेश गौतम लल्ली, नरेंद्र सिंह हाड़ा, रमेश चतुर्वेदी, मोनू कुमारी, मीनाक्षी खंडेलवाल, प्रकाश सैनी, भगवान स्वरूप गौतम, विकास तंवर आदि ने अतिथियों व कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhojpuri singer Pushpa Rana in Kota, audience Dance on Bhojpuri songs in Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhojpuri singer, pushpa rana, kota news, audience dance on bhojpuri songs, celebration of the national daswara fair 2017, kota municipal corporation, vijayashree rangmanch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved