• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय किसान संघ महिला इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

Bharatiya Kisan Sangh womens unit celebrated foundation day - Kota News in Hindi

कोटा। भारतीय किसान संघ महिला इकाई की ओर से शुक्रवार को विनोबा भावे नगर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी, कृषि देवता भगवान बलराम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह महिला प्रमुख भारती नागर ने भारतीय किसान संघ के स्थापना की पृष्ठभूमि बताई। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने कोटा में दशहरा मैदान में भारतीय किसान संघ की स्थापना की थी। संभाग महिला प्रमुख रमा शर्मा निर्भीक ने जैविक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ की तरफ से महिला सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक फार्म भरकर मातृशक्ति को सशक्त बनाने पर जोर दिया। विश्व हिंदू परिषद की मनोरमा ने बच्चियों से लव जेहाद से बचने की बात कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष नागर, रामभरोस, शकुन्तला समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Kisan Sangh womens unit celebrated foundation day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, bhartiya kisan sangh, women\s unit, vinoba bhave nagar, foundation day celebrated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved