• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा शहर में पीएनजी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ऑटो रैली

Auto rally to promote PNG use in Kota city - Kota News in Hindi

- विधायक संदीप शर्मा ने 250 ऑटो को दिखाई हरी झण्डी कोटा । राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल द्वारा कोटा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को ऑटो रैली निकाली। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने शहीद हेमराज मीणा सीएनजी स्टेशन जेके नगर से हरी झंडी दिखाकर 250 ऑटों की रैली को रवाना किया। उन्होंने कोटावासियोें से पीएनजी के उपयोग पर जोर ड़ालते हुए बताया कि डीपीएनजी एलपीजी से सस्ती होने के साथ ही बुक कराने और आने का इंतजार से भी राहत दिलाती है। उन्होंने कोटावासियों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने का आग्रह किया वहीं आरएसजीएल के कार्य प्रगति की सराहना करते हुए कोटा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सुविधा विस्तार की आवश्यकता प्रतिपादित की।
आरएसजीएल के डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम प्रोजेक्ट आनन्द आर्य और डीजीएम ओएण्डएम सीपी चौधरी, डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि डीपीएनजी ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देती हैं। कोटा वासियों में डीपीएनजी और सीएनजी के उपयोग के प्रति जागरुकता के लिए इस ऑटों रैली का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऑटों रैली में हिस्सा ले रहे सभी ऑटों में पीएनजी निःशुल्क पंजीकरण से लेकर सीएनजी व पीएनजी की आमनागरिकों से जुड़ी जानकारियों के बैनर लगाये गये हैं ताकि कोटावासियों को आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।
विवेक रंजन ने बताया कि केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा समूचे देश में गत 26 जनवरी, 24 से 31 मार्च, 24 तक विशेष अभियान चलाकर जनसाधारण को सीएनजी डीपीएनजी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जगदीश राजावत, कोटा नगर विकास न्यास के आनंद गर्ग और आरएसजीएल के अधिकारी व कार्मिक भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Auto rally to promote PNG use in Kota city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: auto rally, to promote png use, in kota city, kota, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved