• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्य समाज ने तपती दोपहरी में नंगे पैर घूम रहे बच्चों को पहनाई चप्पले

Arya Samaj wore slippers to the children walking barefoot in the hot afternoon - Kota News in Hindi

- खाद्य सामग्री के पैकेट का भी किया वितरण

कोटा। आर्य समाज कोटा संभाग जरूरतमंदों की सेवा व सहायता को सदैव तत्पर रहता है। आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के मीडिया प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्डा के सानिध्य व निर्देशन में कोटा संभाग में सेवा के विभिन्न कार्य प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। सभा के महामंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा के एडवोकेट चंद्र मोहन कुशवाहा, रामनारायण कुशवाह, राधा वल्लभ राठौर, किशन आर्य हरियाणा, नरेंद्र शर्मा, कैलाश नामा व अनुराग कश्यप, सानिध्य का दल रावतभाटा रोड स्थित सरस डेयरी के तिराहे पर पहुंचा। पांडेय ने बताया कि सरस डेयरी रावतभाटा रोड तिराहे के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूरों के बच्चे तपती दोपहरी में नंगे पैर घूम रहे थे। उन्हें देख आर्य उप प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने नई चप्पले पहनाई। नई चप्पल पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इसके साथ ही बच्चों को खाद्य सामग्री के पैकेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा ने कहा कि आर्य समाज के छठे नियम में कहा गया है कि संसार का उपकार इस समाज का मुख्य उद्देश्य है और आर्य उप प्रतिनिधि सभा के माध्यम से समाज सेवा के कार्य इसी नियम और उद्देश्य की पूर्ति के लिए किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arya Samaj wore slippers to the children walking barefoot in the hot afternoon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, arya samaj, kota division, service to the needy, help, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved