• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संकल्प, संघर्ष और सफलता की मिसाल : सुनील कुमार साहू

An example of determination, struggle and success: Sunil Kumar Sahu - Kota News in Hindi

कोटा। कोटा के पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू ने एक बार फिर अपनी जिद, मेहनत और संघर्ष की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार और पूरे शहर को गर्व महसूस कराया है। 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलीट टूर्नामेंट में उन्होंने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुनील की ज़िंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। 2012 में बड़े भाई का निधन हुआ और इसके कुछ ही समय बाद आइसक्रीम फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ, जिसने उनकी पूरी दुनिया हिला दी। इस हादसे में दोनों हाथ और एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई, लेकिन इससे भी बड़ा झटका तब लगा जब पिता सदमे में दुनिया छोड़कर चले गए। ज़िंदगी ने हर मोड़ पर परीक्षा ली, लेकिन सुनील की मां प्रेम देवी ने हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरों के घरों में काम कर, संघर्ष की चट्टान बनकर बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुनील ने भी मां के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया—रिक्शा चलाया, मजदूरी की, लेकिन अपने सपने नहीं छोड़े।
अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 6 मेडल जीत चुके सुनील ने खुद को पूरी तरह खेल को समर्पित कर दिया है। उन्होंने पिछले 5 साल से कोई त्योहार नहीं मनाया, न शादी-ब्याह में गए, सिर्फ एक ही सपना देखा—पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करना।
सुनील कहते हैं—"अगर धैर्य खो देता तो शायद आज इस मुकाम पर नहीं होता।" वे मानते हैं कि संघर्ष ही सफलता की असली चाबी है। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए मेडल जीतना है और इस बार वो सोने से कम कुछ भी मंजूर नहीं करेंगे!
सुनील साहू सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि प्रेरणा हैं—उन लाखों लोगों के लिए जो ज़िंदगी की मुश्किलों से हार मान लेते हैं। उनका सफर बताता है कि हौसले और हिम्मत से कोई भी बाधा जीती जा सकती है!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An example of determination, struggle and success: Sunil Kumar Sahu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: example, determination, struggle, success, sunil, sahu, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved