• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा में लड़की देखने आए तीन युवकों से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for assaulting three youths who came to see girl in Kota - Kota News in Hindi

कोटा । शहर के भोई मोहल्ला कोटडी में बुधवार को एमपी के थाना गुना क्षेत्र से लड़की देखने आए तीन युवकों के साथ मारपीट करने एवं चाकूबाजी की घटना के थाना गुमानपुरा निवासी चार आरोपियों दिलीप उर्फ पप्पू सिंह उर्फ पप्पू कुबडीया (57), गौरव कश्यप उर्फ चिकू (25), कमलेश कश्यप (44) और शिवा उर्फ शिवनारायण (26) को शुक्रवार को थाना गुमानपुरा पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 26 अप्रेल को एमबीएस अस्पताल में गुना निवासी नरेश जाट ने पर्चा बयान दिया कि वह अपने दोस्त दीपक शर्मा और मनोज के साथ गुना से लड़की देखने आया था। लडकी दिखाने के लिए बोला तो इन लोगों ने हमसे 50 हजार की मांग की। पैसे नहीं देने पर चाकू निकाल कर मेरे पेट में बांयी ओर वार कर दिया तथा दूसरे ने लाठी से सिर में दो वार किया। उसके दोस्त दीपक शर्मा और मनोज ऐहरवार ने बीच-बचाव किया। गंभीर वारदात को देखते हुये एएसपी प्रवीण जैन व सीओ अमर सिंह के निर्देशन में एसएचओ मुकेश कुमार मीणा की टीम गठित की गई।टीम द्वारा लगातार आसूचना एकत्रित कर छुपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे अनंतपुरा चौराहे से इन चारों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि दिलीप उर्फ पप्पु सिंह उर्फ कुबडीया के खिलाफ पूर्व में 50 प्रकरण, गौरव कश्यप के खिलाफ 02 प्रकरण और कमलेश कश्यप के खिलाफ 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested for assaulting three youths who came to see girl in Kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girl in kota, kota crime news, kota news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved