कोटा। उद्योग नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई कर नकली घी बनाने के कारोबार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 20 लीटर नकली घी सहित नकली घी बनाने के सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर इलाके में एक किराने की दुकान वाले द्वारा घी के नाम पर लोगों को नकली घी बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी। वहीं थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि आरोपी ब्रजेश गुप्ता अपनी किराने की दुकान में ही नकली घी बनाने का कारोबार करता था। पुलिस ने करीब 20 लीटर तैयार नकली घी, भारी मात्रा में रॉ मेटेरियल और नकली घी बनाने की मशीन भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि करीब 1000 लीटर रॉ मेटेरियल पुलिस ने जब्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस कारोबार को काफी लंबे समय से चला रहा था। पुलिस ने आरोपी से पुछताछ शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope